- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- वफ्फ बोर्ड ने नए वक्फ कानून के बाद...
Bhopal News: वफ्फ बोर्ड ने नए वक्फ कानून के बाद देश में सबसे बड़ी 28.91 करोड़ की निकाली रिकवरी, अवैध इज्तेमा बाजार चलाने वाले शाहिद अलीम और साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र वफ्फ बोर्ड ने देशभर में लागू हुए नए वक्फ कानून के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड ने 28.91 करोड़ की आरआरसी (रिकवरी) निकाली है, जो देशभर में अब तक सबसे बड़ी रिकवरी है। बोर्ड की कार्रवाई के बाद सालों से कई जगह पर अवैध इज्तेमा बाजार चलाने वाले शाहिद अलीम खान और उसके अन्य साथियों पर भोपाल की शाहजनाबाद पुलिस ने आपराधिक केस भी दर्ज किया है। शाहीद अलीम वफ्फ की शासकीय संपत्ति पर मालिकाना हक जताकर सालों से किराये पर चला रहे थे, कई संपत्तियां किराए पर बेची भी जा चुकी है। सैकड़ों दुकानें से करोड़ों की अवैध वसूली इनके द्वारा की जा रही थी। वक्फ बोर्ड ने इसके खिलाफ कानूनी लड़ी और कोर्ट का शासन के पक्ष में फैसला आने के बाद आरआरसी की कार्रवाई की है। ज्ञात हो कि नये वफ्फ कानून लागू होने के बाद उम्मीद पोर्टल पर दर्ज वफ्फ संपतियों पर अवैध इजित्मा बाजार चलाने का खुलासा हुआ था। अब इजित्मा बाजार का संचालन बाजार दरों पर किया जाएगा, जिससे मिलने वाले राजस्व-आय का उपयोग बच्चों की शिक्षा, शादी और यतीमों के उत्थान में खर्च करने होगा।
यह भी पढ़े -मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने कहा वे खुद बता दें जिंदा रहना चाहिए या नहीं, मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर कहा - 'वे खुद बता दें जिंदा रहना चाहिए या नहीं'
दो संपत्तियों से 28 करोड़ की रिकवरी
वक्फ बोर्ड ने वक्फ संपत्ति "इदारा यतीमखाना शाहजहानी मुत्तसिल मदरसा जहांगीरिया, काला दरवाजा, सुल्तानिया रोड, भोपाल के संबंध में विधिवत जांच, सुनवाई, परीक्षण और वित्तीय निर्धारण की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के बाद वक्फ को कुल ₹28 करोड़ 91 लाख 8,896 रुपये की वित्तीय हानि होना पाया गया। इसकी वसूली के लिए वक्फ संपत्ति "इदारा यतीमखाना शाहजहानी वाके मुत्तसिल मदरसा जहांगीरिया, काला दरवाजा, सुल्तानिया रोड भोपाल से जुड़े अारोपी शाहिद अलीम खान, पूर्व अध्यक्ष, दारुल शफकत सोसायटी, भोपाल और दारुल शफकत सोसायटी और सचिव से रिकवरी के आदेश दिए गए। इन्हें आदेशित किया गया कि बकाया राशि वक्फ बोर्ड के खाते में जमा करवाई जाए।
यह भी पढ़े -35 दिन तक राजगढ़ पुलिस ने किया पीछा, 3 हजार सीसीटीवी तलाशकी पकड़े 2 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह
इनका कहना
आरआरसी के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भी केस दर्ज किया है। सालों से आरोपियों द्वारा अवैध रूप से वक्फ संपदा को किराएदारी के रूप में बेची जा रही थी। इनमें वक्फ सम्पत्ति पर संचालित जीवन रेखा अस्पताल की किरायेदारी से 2 करोड़ 26 लाख 8896 हजार और इस्तेमा बाजार की किरायेदारी से प्राप्त आय 26 करोड़ 65 लाख रुपए की रिकवरी शामिल है।
डॉ सनवर पटेल, अध्यक्ष, मप्र वफ्फ बोर्ड
Created On :   29 Aug 2026 12:17 AM IST











