- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 2 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का...
MP News: 2 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला, 2 आईपीएस को वर्तमान कार्य के साथ मिले नए प्रभार, एडीजी इंटेलिजेंस बनाए गए अंशुमन यादव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने 2 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादला कर दिए है, जबकि दो को वर्तमान कार्यों के साथ साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। आपको बता दें चंचल शेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वि.स.बल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एस.आई.एस.एफ. पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार से हटाकर संचालक खेल एवं युवक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अंशुमन यादव को संचालक खेल एवं युवक कल्याण की जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अनिल कुमार को विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को अस्थाई रूप से उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ विशेष पुलिस महानिदेशक अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि डी. श्रीनिवास वर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को अस्थाई रूप से उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वि.स.बल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,एस.आई.एस.एफ. पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आदेश मध्यप्रदेश गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ती की ओर से जारी किया गया है।
Created On :   29 Aug 2026 2:17 PM IST











