MP Crime: भोपाल में ऑनर किलिंग का खौफनाक मामला, शादी से इनकार पर मां-मामा ने 17 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या

भोपाल में ऑनर किलिंग का खौफनाक मामला, शादी से इनकार पर मां-मामा ने 17 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या
भोपाल में 17 साल की नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। शादी को लेकर हुए विवाद में मां और मामा पर दुपट्टे से गला घोंटने का आरोप है।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 17 साल की नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, लड़की की मां कमला और मामा विजय राय पर उसकी हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी को लेकर घर में विवाद चल रहा था।

शादी की बात पर मां-बेटी में हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, लड़की की मां उसकी शादी अपनी पसंद से करवाना चाहती थी। लेकिन बेटी इसके लिए तैयार नहीं थी। वह अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

दुपट्टे से गला घोंटने का आरोप

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद मां और मामा ने मिलकर लड़की का दुपट्टे से गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली।

पोस्टमार्टम में खुला हत्या का राज

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। जांच में हत्या की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने लड़की की मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पिपलानी पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Created On :   30 Aug 2026 11:19 AM IST

Tags

Next Story