बेस्ट न्यूमेरोलॉजिस्ट अवॉर्ड: मध्य प्रदेश की “द डिवाइन रुही” को लखनऊ में मिला बेस्ट न्यूमेरोलॉजिस्ट अवॉर्ड

मध्य प्रदेश की “द डिवाइन रुही” को लखनऊ में मिला बेस्ट न्यूमेरोलॉजिस्ट अवॉर्ड

भोपाल। मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय न्यूमेरोलॉजिस्ट “द डिवाइन रुही” ने एक बार फिर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। हाल ही में लखनऊ में आयोजित Renaissanz Next Gen Award समारोह में उन्हें Best Numerologist Award से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें सौम्या साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। द डिवाइन रुही को यह अवॉर्ड उनकी सटीक न्यूमेरोलॉजी विद्या, प्रभावशाली मार्गदर्शन तथा लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज़ गिल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर शहनाज़ गिल ने स्वयं द डिवाइन रुही से न्यूमेरोलॉजी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स लिए और उनकी विद्या से प्रभावित होकर कहा, “मुझे आपसे आगे भी कनेक्ट करना है।”

यह सम्मान न केवल द डिवाइन रुही के लिए, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त पहचान बना रही हैं।

उल्लेखनीय है कि द डिवाइन रुही इससे पूर्व भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी न्यूमेरोलॉजी सेवाओं के लिए सराहना प्राप्त कर चुकी हैं। आने वाले समय में उनके कार्यक्षेत्र के और अधिक विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है।

Created On :   31 Dec 2025 3:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story