MP News: महाकुंभ की तैयारियां तेज, उज्जैन सिंहस्थ के लिए बना नया प्राधिकरण, जगदीश अग्रवाल को मिली कमान

महाकुंभ की तैयारियां तेज, उज्जैन सिंहस्थ के लिए बना नया प्राधिकरण, जगदीश अग्रवाल को मिली कमान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेजी से हो रही है। इस बीच सरकार ने इनको गति देने के लिए सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का गठन कर दिया है। इसको लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बुधवार को एक आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, इस प्राधिकरण का अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल को बनाया है। वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के मेंबर हैं। जिन्हें उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष चुना गया है।

राज्य की मोहन यादव सरकार ने यह फैसला मध्य भारत सिंहस्थ मेला अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत लिया है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि उज्जैन में प्रत्येक 12 साल के अंतराल में सिहस्थ महापर्व का आयोजन होता है। इसके लिए प्राधिकरण का गठन किया गया है। सरकार इसके आयोजन के लिए पहले से ही सक्रिय भूमिका में है और अलग-अलग विभागों के स्तर पर व्यवस्थाओं का काम चल रहा है। इसके बाद अब मेला प्राधिकरण के गठन के साथ ही इससे जुड़े कामों को संस्थागत स्तर पर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

Created On :   14 Aug 2026 1:31 AM IST

Tags

Next Story