Bhopal News: चित्रकूट में रामघाट और नयागांव-हनुमान धारा मार्ग को जोड़ने वाले पुल 15 कराेड़ में नए सिरे से बनेगा

चित्रकूट में रामघाट और नयागांव-हनुमान धारा मार्ग को जोड़ने वाले पुल 15 कराेड़ में नए सिरे से बनेगा

Digital Desk |  भास्कर ब्यूरो, भोपाल। सतना के चित्रकूट में भारी बारिश के चलते रामघाट और नयागांव-हनुमान धारा मार्ग को जोड़ने वाले पुल को नए सिरे से बनाया जाएगा। मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला यह पुल भारी बारिश और मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के कारण टूटकर बह गया है। 41 साल पहले बने पुल के टूटने के कारण झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग और चित्रकूट-सतना मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ है।

लोक निर्माण विभाग नयागांव-हनुमान धारा मार्ग पर नया पुल बनाने की योजना पर कार्य कर रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि नए पुल निर्माण में एक साल या उससे ज्यादा का समय लग सकता है। विभाग प्रयास करेगा कि जल्द नए पुल का निर्माण किया जाए, ताकि मुख्य मार्ग से आवाजाही फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सके। यह पुल 1985 में कैंटिलीवर डिजाइन के आधार पर बना था। भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल का स्लैब अपनी जगह से हटा था। जब तक नए पुल का निर्माण नहीं होता तब तक अन्य मार्गों से आवागमन की सुविधा की जाएगी। भारी बारिश के चलते कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। सड़को की हालत खराब है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

110 मीटर पुल बनाने में लगेगा 1 साल से ज्यादा समय

पीडब्ल्यूडी के मुताबिक रामघाट और नयागांव-हनुमान धारा मार्ग को जोड़ने के लिए नए पुल का निर्माण किया जाएगा। करीब 110 मीटर के नए पुल का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक 110 मीटर के इस पुल को बनाने में करीब 12-15 करोड़ का खर्च आएगा। पुल निर्माण के लिए योजना बनाई जा रही है। पुल निर्माण की प्रक्रिया में समय लगेगा। जिसके बाद पुल निर्माण का कार्य किया जाएगा।

इनका कहना है

पुल 41 साल पहले बना था। करीब 110 मीटर नए पुल का निर्माण होगा। नए पुल को बनाने में लगभग 2 साल लगते हैं। प्रयास करेंगे कि एक साल में पुल निर्माण किया जाए। पुल के टूटने से आवाजाही प्रभावित हुई है। वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।


Created On :   5 Sept 2026 1:53 AM IST

Tags

Next Story