Bhopal News: मेडिकल यूनिवर्सिटी से आयुर्विज्ञान शब्द हटाया, अब सिर्फ स्वास्थ्य विवि, क्षेत्राधिकार भी घटाया

मेडिकल यूनिवर्सिटी से आयुर्विज्ञान शब्द हटाया, अब सिर्फ स्वास्थ्य विवि, क्षेत्राधिकार भी घटाया

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में वर्ष 2011 में मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय बनाया गया था लेकिन अब पन्द्रह साल बाद इसके नाम एवं क्षेत्राधिकार में बदलाव कर दिया गया है। ऐसा विधानसभा के गत वर्षाकालीन सत्र में 22 जुलाई 2026 को पारित मप्र आयुर्विज्ञान विवि संशोधन विधेयक को अब राज्यपाल द्वारा स्वीकृति देने से हुआ है। अब जबलपुर में स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी को मप्र स्वास्थ्य विवि कहा जायेगा तथा इसके क्षेत्राधिकार में पूरा प्रदेश न होकर चार संभागों यथा जबलपुर, सागर, रीवा एवं शहडोल के जिले आयेंगे। जबलपुर की इस मेडिकल यूनिवर्सिटी का विघटन इसलिये किया गया है क्योंकि विधानसभा में ही 21 जुलाई 2026 को उज्जैन में मप्र धनवंतरि स्वास्थ्य विवि स्थापित करने का विधेयक पारित हुआ है, हालांकि अभी इसे राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिली है तथा इस नये विवि के अंतर्गत शेष संभागों यथा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, नर्मदापुरम तथा चंबल के जिले आयेंगे।

Created On :   29 Aug 2026 12:26 AM IST

Tags

Next Story