सैलानीबाबा की दरगाह जा रहा वाहन पलटा, 20 श्रद्धालु हुए घायल

सैलानीबाबा की दरगाह जा रहा वाहन पलटा, 20 श्रद्धालु हुए घायल
  • सैलानीबाबा की दरगाह दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु
  • हुए हादसे का शिकार
  • 20 श्रद्धालु हुए घायल

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। सैलानीबाबा की दरगाह दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु का वाहन अचनाक पलट गई। इस दौरान 20 श्रद्धालु घायल हो गए। सुबह 10 बजे ग्राम ढासालवाड़ी के पास एक मोड़ पर हादसा हुआ। सभी घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती किया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जालना जिले के ग्राम काठोड़ा बाजार निवासी भक्त सैलानीबाबा के दर्शन के लिए सैलानी जा रहे थे। इसी बीच उनका वाहन ग्राम ढासालवाड़ी के पास पलट गया। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।

Created On :   2 Jun 2023 1:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story