शराब पिलाई: जंगल में ले जाकर युवक की पिटाई, दो गिरफ्तार

जंगल में ले जाकर युवक की पिटाई, दो गिरफ्तार
जान से माारने की धमकी

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। बल्लारपुर पुलिस थाना अंतर्गत भारत सिंह शिवशंकर सिंह आजाद नामक युवक को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर मारपीट करने की घटना सामने आयी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में बल्लारपुर किल्लावार्ड निवासी अक्षय तुकाराम वांढरे व गिरीश पांडुरंग येगीलवार का समावेश है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों ने भारत सिंह आजाद को जंगल में लेकर गए। जहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 364, 328 के तहत अपराध दर्ज किया। उक्त मामले की जांच थानेदार उमेश पाटील के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र ठाकरे कर रहे हैं।


Created On :   6 Dec 2023 10:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story