Chandrapur News: नियमों के तहत ही बजाएं साउंड सिस्टम, त्योहार भी मनाएं मर्यादा में : अमृता फडणवीस

नियमों के तहत ही बजाएं साउंड सिस्टम, त्योहार भी मनाएं मर्यादा में : अमृता फडणवीस
  • डीजे सख्ती के विवाद पर चंद्रपुर में बोलीं मुख्यमंत्री की पत्नी
  • महाशिवलिंग मंदिर में किया पूजन और महारुद्राभिषेक, 100 छात्राओं को बांटी साइकिलें

Chandrapur News जिस समाज में हम रहते हैं, उसी समाज को परेशानी हो, ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए। साउंड सिस्टम भी नियमों के तहत ही बजाए जाने चाहिए और नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाना चाहिए।

यह अपील राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने की। राज्य में चल रहे डीजे सख्ती के विवाद को लेकर उन्होंने मंगलवार को चंद्रपुर में यह प्रतिक्रिया दी। शहर के लालपेठ क्षेत्र में प्राचीन और महाराष्ट्र के सबसे बड़े महाशिवलिंग के मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है।

इसी उपलक्ष्य में मंगलवार शाम अमृता फडणवीस की उपस्थिति में महाशिवलिंग का पूजन एवं महारुद्राभिषेक किया गया। इससे पूर्व 100 छात्राओं को अमृता फडणवीस के हाथों साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक किशोर जोरगेवार उपस्थित थे।

Created On :   9 Sept 2026 1:20 PM IST

Tags

Next Story