- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- चंद्रपुर में पत्नी के चरित्र पर...
Chandrapur News: चंद्रपुर में पत्नी के चरित्र पर संदेह में युवक को उतारा मौत के घाट

Chandrapur News दुर्गापुर परिसर में मामूली विवाद में एक युवक की बर्फ काटने के हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में पूरा शहर हिल गया है । मृत युवक का नाम कोंडी वॉर्ड नं. 5, दुर्गापुर निवासी यश हरिदास फाले (25) बताया गया। जबकि आरोपी का नाम प्रफुल चिमणकर है। पुलिस ने आरोपी प्रफुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि और दो लोगों पर अपराध दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रफुल चिमणकर पत्नी से अलग रहता था। उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था इसलिए दोनों में हमेशा विवाद होते थे। इसी कारण पिछले एक साल से प्रफुल पत्नी से अलग रहता था।
1 अप्रैल को प्रफुल की पत्नी घर आयी और साथ रहने की बात कहने लगी, लेकिन प्रफुल ने पत्नी के चरित्र पर संदेह जताकर उसे घर से भाग दिया। गुरुवार 2 अप्रैल को यश फाले तथा उसके दो मित्र अंशुल रायपुरे, अभी रायपुरे प्रफुल के नाश्ता सेंटर पर आए। तीनों ने लस्सी पी, कुछ समय बाद यश फाले ने प्रफुल्ल से कहा कि अपनी पत्नी के साथ मेरे पिता का नाम जोड़कर तूम बदनामी क्यों कर रहे हो ऐसा पूछने पर दोनों में विवाद हुआ।
विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। इस समय यश के मित्रों ने प्रफुल के सिर पर कांच के ग्लास फोड़ेे। विवाद बढ़ता देख प्रफुल ने बर्फ काटनेे वाले हथियार से यश के पेट पर वार किया। वह खून से लथपथ होकर गिर गया।
मामले की खबर पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस घायल यश को अस्पताल ले जा रही थी कि बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी प्रफुल पर हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में यश के मित्रों पर भी अपराध दर्ज करने की जानकारी परिविक्षाधीन पुलिस अधिकारी गौरव कायंदे पाटील ने दी।
यह भी पढ़े -चंद्रपुर के भद्रावती में जिला परिषद स्कूल के निर्माण कार्य में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्ति
Created On :   3 April 2026 4:02 PM IST














