- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- चंद्रपुर में बिजली गिरने से...
Chandrapur News: चंद्रपुर में बिजली गिरने से मवेशियों की मृत्यु 231 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद

Chandrapur News जिले में सोमवार की देर रात अचानक मौसम बदला और जोरदार बेमौसम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के कारण न केवल जनजीवन को प्रभावित किया है बल्कि किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। भद्रावती तहसील के वड़ेगांव में रात को खेत में बने गौशाला में बंधी एक गाय और बछड़े की गाज गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में किसान राजू डाखरे को आर्थिक नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। चंद्रपुर शहर में बारिश के कारण बिजली की आंखमिचौनी शुरू थी। वहीं माता महाकाली यात्रा में आए हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सुबह शहर में सर्वत्र नाली-नालों की गंदगी सड़कों पर देखी गई। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार चंद्रपुर जिले में 1 और 3 अप्रैल को यलो अलर्ट तथा 2 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
चंद्रपुर के 40 गांवों में बेमौसम बारिश से उजड़ी फसलें : 31 मार्च को चंद्रपुर समेत जिलाभर में हुई बेमौसम बारिश से 40 गांवों की 231.45 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हुई है। इससे 189 किसानों का नुकसान होने का प्राथमिक अनुमान चंद्रपुर कृषि विभाग ने लगाया है। वरोरा, नागभीड़ में 10.80 हेक्टेयर गेहंू की फसल, नागभीड़ में 8 हेक्टेयर चने की फसल, सावली और पोंभुर्णा में 190 हेक्टेयर मक्का की फसल, सावली, चिमुर, कोरपना में 22.65 हेक्टेयर की अन्य फसल इस तरह कुल 231 हेक्टेयर की फसलों का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़े -नंदुरबार, पालघर, गढ़चिरोली, ठाणे, नाशिक, धुले, चंद्रपुर, अमरावती, यवतमाल और गोंदिया आदिवासी जिलों सहित में लागू एनएफएसएनएम
कृषि विभाग ने कहा है कि, वर्तमान आंकड़े अनुमानित प्राथमिक स्वरूप के है। प्रत्यक्ष सर्वे के बाद आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। चिमूर में बारिश के कारण गेहूं और कपास की फसलें प्रभावित हुई हैं, वहीं संतरा और आम की बागानों में भी बड़े पैमाने पर फलों की गिरावट हुई है। कटाई के लिए तैयार गेहूं भीगने से उसकी गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। इससे चिंतित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। सिंदेवाही तहसील में देत रात जोरदार बारिश हुई। पोंभुर्णा में मिर्च फसल का बड़ा नुकसान होने के साथ गेहंू व मक्का, सब्जी का भी नुकसान हुआ।
आज यलो, कल आरेंज अलर्ट : मौसम विभाग ने 1 और 3 अप्रैल को यलो अलर्ट तथा 2 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़े -चंद्रपुर के भद्रावती में जिला परिषद स्कूल के निर्माण कार्य में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्ति
Created On :   1 April 2026 3:51 PM IST













