आपदा: चंद्रपुर जिले की 80 प्रतिशत सोयाबीन की फसल काे भारी नुकसान

चंद्रपुर जिले की 80 प्रतिशत सोयाबीन की फसल काे भारी नुकसान
राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने किया निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, चिमूर/चंद्रपुर। जिले की प्रमुख फसल सोयाबीन है। पिछले महीने हुई अतिवृष्टि की वजह से जिले के सोयाबीन और कपास की फसल का भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने चिमूर तहसील के वाहनगांव, बोथली, रेंगाबोडी गांव का दौरा कर सोयाबीन के नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान जिले की 80 प्रतिशत सोयाबीन के प्राथमिक नुकसान का अनुमान है। जिले में कुल 67 हजार में से 55 हजार हेक्टेयर के सोयाबीन के नुकसान का प्राथमिक अनुमान है। इसके साथ कपास को भारी नुकसान पहुंचा है। इसलिए जिला प्रशासन को तत्काल नुकसान का पंचनामा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, फसलों पर जड़ सड़न कीट का प्रकोप पाया गया है। इसे कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। पंचनामा पूरा होते ही राज्य सरकार किसानों को पर्याप्त सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने चिमूर तहसील के वाहनगांव में नत्थू रणदिवे और रेंबाबोडी गजानन ठोंबरे के सोयाबीन के खेत, बोथली में सुधाकर बरडे के कपास के खेत का जायजा लिया।


Created On :   9 Oct 2023 9:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story