नुकसान: आग से कपास सहित जीवनावश्यक वस्तुएं जलकर खाक

आग से कपास सहित जीवनावश्यक वस्तुएं जलकर खाक
किसान का लाखों का हुआ नुकसान

डिजिटल डेस्क, वरोरा (चंद्रपुर)। तहसील के वंधली निवासी रामाजी झित्रु मडावी के घर में देर रात अचानक आग लगने से लगभग 20 क्विंटल कपास सहित जीवनावश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गई। आग लगने की बात घर के सदस्यों को पता चलने पर उन्होंने बोरवेल के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। लेकिन तब तक घर में रखा कपास पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। इस घटना में पीड़ित किसान का लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है। जबकि अब तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका। जानकारी मिलने पर घटना का पंचनामा साजा पटवारी द्वारा किया गया। पीड़ित किसान को सरकार से आर्थिक मदद देने की मांग की जा रही है।


Created On :   3 Jan 2024 10:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story