जांच: खेत में करंट लगने से हाथी की मौत

खेत में करंट लगने से हाथी की मौत
दो संदिग्ध पकड़ाए

डिजिटल डेस्क, सिंदेवाही (चंद्रपुर) । सिंदेवाही तहसील के नियतक्षेत्र लोनखैरी कक्ष क. 247 आर.एफ. के सीमा पर स्थित एक खेत में मृत हाथी (मादा) मिला। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक हाथी की मौत करंट लगने की होने की जानकारी मिली है। संदेह के आधार पर दो आरोपियों को जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

मंगलवार को तहसील के चिकटी के ग्रामीणों ने खेत में मरा हुआ हाथी होने की सूचना लोनखैरी के बिट वनरक्षक एन.पी. राठोड को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने सिंदेवाही के क्षेत्र सहायक अपने अधिनस्त कर्मचारी, आर.आर.यू. सिंदेवाही वन कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची टीम से मिली सूचना के आधार पर चंद्रपुर वनवृत्त के मुख्य वनसंरक्षक डॉ. जितेंद्र रामगावकर, ब्रह्मपुरी उपवनसंरक्षक दीपेश मल्होत्रा, सहायक वनसंरक्षक (प्रादे. व वन्यजीव) ब्रह्मपुरी वनविभाग एम. बी. चोपडे, ब्रह्मपुरी के सहायक वनसंरक्षक हजारे, पशुवैद्यकीय अधिकारी, (वन्यजीव) टीएटीआर चंद्रपुर डॉ. रविकांत खोब्रागडे, एनटीसीए के प्रतिनिधि बंडू धोत्रे, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यजीव) के प्रतिनिधि विवेक करंबेकर, सिंदेवाही पशुधन विकास अधिकारी डॉ. सुरपाम, सिंदेवाही पशुधन विकास अधिकारी डॉ. शालीनी लोंढे की उपस्थिति में हाथी का निरीक्षण किया गया।

हाथी की मौत करंट लगने से होने का प्राथमिक अनुमान चिकटी निवासी अशोक पांडुरंग बोरकर के घर और परिसर की तलाशी के बाद अशोक बोरकर (65)और अजय अशोक बोरकर (29) के खिलाफ 1927 अिधनियम के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया है। आगे की जांच सहायक वनसंरक्षक प्रादेशिक वन्यजीव ब्रह्मपुरी एम.बी. चोपडे कर रहे हैं। वहीं मृत हाथी के दांतों का दहन कर, हाथी को दफनाया गया है। इस अवसर पर सिंदेवाही के थानेदार तुषार चौहान, पुलिस टीम, सिंदेवाही शहर बिजली विभाग के अभियंता सहारे, उनकी टीम के कर्मचारी उपस्थित थे।

Created On :   4 Oct 2023 10:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story