Chhindwara News: 36 खिलाडिय़ों का संभाग स्तरीय थांगता प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

36 खिलाडिय़ों का संभाग स्तरीय थांगता प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। जिला स्तरीय शालेय थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल, जुन्नारदेव में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में पांढुर्णा, सौंसर, मोहखेड़, चंदनगांव, छिंदवाड़ा, परासिया तथा मेजबान जुन्नारदेव सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों से लगभग 200 खिलाडिय़ों ने अपने-अपने वजन एवं आयु वर्ग में सहभागिता दी।

इन मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 36 खिलाडिय़ों का चयन 17 से 19 अगस्त तक जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता का संचालन योगेश रुखमांगद, स्टेट रेफरी निशिकेत सल्लाम और वैदिश भूमरकर सेंटर रेफरी ने किया। मंच संचालन दीक्षा जैसवाल ने किया।

Created On :   5 Aug 2026 8:38 PM IST

Tags

Next Story