छिंदवाड़ा न्यूज: हाथी आया.. सात साल बाद फिर अलर्ट हुआ वन विभाग

परासिया के भोकई में पहुंचा हाथी, छिंदी के जूनापानी में मिले हाथी के पगमार्क


डिजिटल डेस्क परासिया छिंदवाड़ा |वन परिक्षेत्र परासिया अंतर्गत भोकई के जंगल में सोमवार को जंगली हाथी पहुंचा है। इससे पहले छिंदी के जूनापानी के जंगल में हाथी के पगमार्क मिले हैं। वन विभाग ने परासिया और छिंदी रेंज में शामिल सीमावर्ती गांवों के लोगों को अलर्ट किया है।

परासिया रेंजर हिमांशु विश्वकर्मा ने बताया कि पेंच नेशनल पार्क से होकर अमरवाड़ा के जंगल से एक विशालकाय हाथी भोकई के समीप जंगल में पहुंचा। उसे एक स्थान पर बैठा देखा गया है। अनुमान है कि रात में उक्त हाथी विचरण करेगा। जिससे वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी और ग्रामीणों को सजग कर दिया गया है। वहीं छिंदी रेंजर गयाप्रसाद त्रिपाठी कहते हैं कि परिक्षेत्र के गांव हिर्री, सोनपुर, खिरेटी, नागरी में वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर लोगों को जागरूक कर रही है।


Created On :   31 Aug 2026 7:58 PM IST

Tags

Next Story