Chhindwara News: बारात में विवाद, युवक पर चाकू से किया वार, चार गिरफ्तार

बारात में विवाद, युवक पर चाकू से किया वार, चार गिरफ्तार
सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र में बारात में नाचते वक्त दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकूबाजी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Chhindwara News: सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र में बारात में नाचते वक्त दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकूबाजी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। शनिवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि शुक्रवार को छिंदवाड़ा से सिंगोड़ी बारात आई थी। बारात में नाचते वक्त धक्का लगने पर पिंडरईडबीर निवासी 29 वर्षीय हेमंत धुर्वे का कोटलबर्री निवासी रंजीत सरेयाम से विवाद हो गया था। विवाद में रंजीत ने साथियों के साथ मिलकर हेमंत धुर्वे और उसके दोस्तों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर हेमंत को गंभीर रुप से घायल कर दिया था। हेमंत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोटलबर्री निवासी 21 वर्षीय रंजीत पिता मनेश सरेयाम, चौखड़ा निवासी 19 वर्षीय अरजित पिता यशोधराम उईके, सिवनी प्राणमोती निवासी 26 वर्षीय विशाल पिता दुर्गाप्रसाद धुर्वे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 296(बी), 115(2), 3(5) मामला दर्ज किया गया है।

Created On :   21 Jun 2026 3:58 PM IST

Tags

Next Story