Chhindwara News: हर्रई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरलाखापा में हत्या, जादूटोना के संदेह में मौसेरे भाई काे उतारा मौत के घाट

हर्रई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरलाखापा में हत्या, जादूटोना के संदेह में मौसेरे भाई काे उतारा मौत के घाट
हर्रई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम खापा तालाब टोला में जादू-टोना के संदेह में एक युवक ने अपने चाचा के बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात बुधवार दोपहर लगभग एक बजे की है। हत्या की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि सुरलाखापा निवासी 28 वर्षीय संतराम पिता दुरग सिंह मर्सकोले का मौसी के बेटे खापा निवासी पप्पू उर्फ चंदरसी पिता कैलाश धुर्वे के साथ जमीनी विवाद और उसे संदेह था कि चंदरसी जादूटोना करता है। इसी संदेह और जमीनी विवाद के चलते बुधवार को संतराम ने कुल्हाड़ी से चंदरसी पर हमला कर दिया था। गंभीर रुप से घायल चंदरसी को हर्रई अस्पताल ले जाया गया था। यहां चिकित्सकों ने चंदरसी को मृत घोषित कर दिया है। एसडीओपी कल्याणी बरकड़े ने बताया कि आरोपी संतराम ने जमीनी विवाद और जादूटोना के शक में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।

Created On :   12 Aug 2026 9:19 PM IST

Tags

Next Story