Dindori news: झनकी के साप्ताहिक बाजार में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, युवक की मौत; 4 गंभीर

डिजिटल न्यूज़ करंजिया/डिंडौरी
करंजिया थाना क्षेत्र के ग्राम झनकी में शुक्रवार शाम साप्ताहिक बाजार के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों की भीड़ में तेज रफ्तार मारुति कार जा घुसी। कार की जोरदार टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद बाजार में चीख-पुकार मच गई और लोगों में आक्रोश फैल गया।
घटना शुक्रवार रात करीब 7 बजे की बताई जा रही है। हादसे से गुस्साए लोगों ने कार को रोक लिया और उसमें आग लगा दी। इसके बाद मृतक का शव बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही करंजिया थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। हादसे के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। बाजार में मौजूद लोगों के आक्रोश के बीच पुलिस हालात संभालने में जुटी रही।
हादसे के कारणों की जांच जरूरी
साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच तेज रफ्तार वाहन के पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं
Created On :  
