डिंडोरी न्यूज: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला

डिजिटल डेस्क डिंडोरी। जिले के डिंडोरी–मंडला मार्ग पर कचनारी गांव के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान की कार्रवाई जारी है।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Created On :   25 July 2026 4:17 PM IST

Tags

Next Story