- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- गड़चिरोली के अंतिम नक्सली के पिता की...
Gadchiroli News: गड़चिरोली के अंतिम नक्सली के पिता की पुकार, मुख्यधारा में लौट आ जयराम

Gadchiroli News नक्सलमुक्त देश के लिए तय 31 मार्च की समय सीमा अब पूर्ण हो गयी है। डेडलाइन के आखिरी दिन तक सैकड़ों नक्सलियों ने अपने हथियार डालकर सरकारी नीतियों के तहत आत्मसमर्पण किया। लेकिन अब भी गड़चिरोली पुलिस रिकार्ड में आखिरी नक्सली के रूप में दर्ज जयराम उर्फ नंदू मोंगे गावडे सामने नहीं आ पाया है। इस पार्श्वभूमि में उसके पिता मांेगे गावडे ने अपने बेटे जयराम से विकास की मुख्यधारा में लौट आने की मार्मिक अपील की है।
मंगलवार, 31 मार्च को वामपंथी दल के कुछ नेता जयराम के गृहग्राम भामरागढ़ तहसील के गिलनगुड़ा पहुंचे थे। जहां उन्होंने मांेगे गावडे से चर्चा की। इस चर्चा के दौरान उन्होंने अपने नक्सली बेटे से लौट आने की अपील की है। माेंगे गावडे ने बताया कि, 14 वर्ष पूर्व घर के विभिन्न कार्यों को लेकर हुए एक छोटे से विवाद में गुस्सा होकर उनके 17 वर्षीय बेटे जयराम ने घर छोड़ दिया था। घर छोड़ते ही वह नक्सली दलम में शामिल हुआ।
तभी से वह घर नहीं लौटा। इसलिए गड़चिरोली जिले के अंतिम नक्सलवादी और उनके समर्थकों से भी अपील है कि वे बंदूक का त्याग करें। इस समय शेतकरी कामगार पक्ष के रामदास जराते, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अमोल मारकवार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहसचिव सचिन मोतकुरवार आदि उपस्थित थे।
Created On :   2 April 2026 4:10 PM IST















