कार्रवाई: गडचिरोली : 16 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

गडचिरोली : 16 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। पिछले अनेक दिनों से एटापल्ली तहसील के जारावंडी और धानोरा तहसील के पेंढरी पुलिस दल पर अपनी नजर बनाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 16 लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैै। शुक्रवार की देर रात सी-60 कमांडोस ने एटापल्ली तहसील के कुरमावड़ा जंगल परिसर से छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर जिले के टेकामेट्टा निवासी नक्सली चैनुराम उर्फ सुक्कु वत्ते कोरसा (48) को धरदबोचा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने शनिवार को एक पत्र परिषद के माध्यम से दी। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 7 मुठभेड़ और वर्ष 2010 में छग राज्य के नारायणपुर परिसर में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है। एटापल्ली पुलिस थाना में दर्ज एक नक्सली अपराध में उसे गिरफ्तार करने की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी है।


Created On :   14 Oct 2023 2:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story