Jabalpur News: रादुविवि में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 4 दिन रहेगा मौका
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा गुरूवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय से संबंद्ध जिलों के कॉलेजों में संचालित पाठयक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन नामांकन के आवेदन 12 नवम्बर से 16 नवम्बर तक बिना लेट फीस के साथ होंगे। वहीं लेटफीस 500 रुपयों के साथ 18 नवम्बर तक मौका मिलेगा।
विवि द्वारा जारी किए गए वक्तव्य में बताया गया है कि जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, डिण्डोरी और कटनी जिलों के शासकीय,अशासकीय महाविद्यालयों में एमबीए,एमबीए एमएम, एमबीए हेल्थ केयर, एमबीए एडमिनिशटेशन, एमबीए हॉस्पिटल मैनेजमेंट, एमबीए बीए समस्त ब्रांच, बीएड, बीएड सांइस,एमएड,एमएड साइंस ,पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस,व्यवहारिक मनोविज्ञान स्पेशल बीएड तथा विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में एमबीए,बीफार्मा, एमसीए,बीएससी एग्रीकल्चर आदि पाठ्यक्रमों में प्रथम सेमेस्टर ,प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के ऑनलाईन नामांकन आवेदन पत्र एमपी आनलाईन पोर्टल के माध्यम से भराये जाने की तिथि घोषित की गई है। लेटफीस 500 रुपयों के साथ 18 नवम्बर तक आवेदन किए जा सकते हैं।
17 से भरे जाएंगें बीएड के आवेदन
सत्र 2026-27 में प्रवेशित बीएड,बीएड साइंस,एमएड, एमएड साइंस प्रथम सेमेस्टर निगमित, भूतपूर्व,एटीकेटी दिसम्बर 2026 के परीक्षा आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से 17 नवम्बर से 23 नवम्बर तक जमा होंगे। विलंब शुल्क 100 रुपए के साथ 26 नवम्बर तक और विलंब शुल्क 750 के साथ 28 नवम्बर तक तथा परीक्षा प्रारंभ होने के सात दिवस पहले से एवं परीक्षा तिथि से एक दिवस पूर्व तक विशेष विलंब शुल्क 2 देकर आवेदन किया जा सकता है।
इसी प्रकार एमबीए,एमबीए हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट, एमबीए, एमबीए हॉस्पिटल ऐडमिनिसटेशन,एमबीए फाइनेस एंड मार्केटिंग,एमबीए फिन टेक प्रथम सेमेस्टर ,नियमित ,भूतपूर्व , एटीकेटी दिसम्बर 2026 के परीक्षा आवेदन 17 से 23 तक जमा किए जा सकेंगे।
Created On :  
