जबलपुर न्यूज: कार में लगी भीषण आग से मचा हड़कम्प

डिजिटल डेस्क जबलपुर। होम साइंस कॉलेज रोड पर पंजाबी हिंदू एसोसिएशन के पास देर रात एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें देखकर पूरे इलाके में हड़कंप और दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग को आसपास खड़े दूसरे वाहनों तक फैलने से रोका। इसके बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। अग्नि हादसे में कार पूरी तरह जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Created On :  
Tags
Next Story
