Jabalpur news: मिर्जापुर में गिरा ओएचई लाइन का पोल, जबलपुर में थमीं 12 ट्रेनें

मिर्जापुर में गिरा ओएचई लाइन का पोल, जबलपुर में थमीं 12 ट्रेनें
इटारसी की तरफ से आने वाली ट्रेनों को रोका गया, 14 मालगाड़ी भी हुई खड़ीं

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

पर्व पर ट्रेनें वैसे ही लेट चल रही थीं उस पर मिर्जापुर के पास हुई एक घटना से वहां ट्रेनें रोक दी गईं। इसका असर जबलपुर स्टेशन में भी देखने मिला। जबलपुर से भी बड़ी संख्या में ट्रेनें चलती हैं जिसके कारण मंगलवार की रात में करीब 12 यात्री ट्रेनों को जबलपुर में रोका गया। इसके साथ ही 14 मालगाड़ियों के पहिये भी थम गये। इटारसी की तरफ से आने वाली ट्रेनों को जाे जहां थीं खड़े रहने के आदेश हुए क्योंकि स्टेशन में ट्रेनों को लेेने की जगह ही नहीं थी। रेलवे कर्मियों का कहना था कि जब तक उपर से परमीशन नहीं मिलती है ट्रेनों को रोककर रखा जाएगा वहीं रात 10 बजे के बाद कुछ ट्रेनों को धीमी गति से रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रयागराज डिवीजन के दीनदयाल उपाध्याय मिर्जापुर स्टेशन के पास रेलवे की तीसरी लाइन बनाने का काम चल रहा है। ब्रिज बनाने के कार्य के दौरान खुदाई कर रही जेसीबी ने इतना गहरा गडढा कर दिया कि ओएचई लाइन का पाले फाउंडेशन सहित नीचे गिर गया। इसके कारण जो दूसरी रेलवे लाइन हैं वहां तक मिटटी का कटाव हो गया जिसके कारण खतरा उत्पन्न हो गया। ट्रेनों के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ट्रेनों को रोका गया। वहीं गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का इंजन भी ब्रिज के पास खड़ा हो गया जिसके कारण भी रेलवे ट्रेक पर बाधा उत्पन्न हुई। उत्तर मध्य रेलवे ने इस घटना के कारण ट्रेनों को अपने जाेन में आने से रोका जिसका असर जबलपुर में भी हुआ और यहां भी ट्रेनों को रोका गया। रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि ट्रेनों को अभी न आने दिया जाये। देर रात तक स्थिति सामान्य नहीं हुई थी।

Created On :  

Tags

Next Story