Jabalpur News: धूमधाम से मनाया गुजराती नववर्ष, सांस्कृतिक रंगों ने भरा उत्साह

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। गुजराती समाज द्वारा मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ गुजराती नववर्ष मनाया गया। इस अवसर पर गुजराती भवन में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के 600 से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति और आपसी आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला।
शुरुआत में समाज के सदस्यों ने गले मिलकर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। नववर्ष के मौके पर बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की परंपरा है, जिसे युवा पीढ़ी ने पूरी श्रद्धा के साथ निभाया। समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। आयोजन में मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश धीरावाणी, सचिव दिनेश वीरा, प्रो. एचबी पालन, शरद भाई पालन, किरण अमीन और संस्कृति समिति की संयोजक प्रीति नेगांधी व सह-संयोजक किरण मानेक सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विशेष पकवानों और व्यंजनों की खुशबू
नववर्ष के इस उत्सव पर घरों में पारंपरिक गुजराती व्यंजनों की महक छाई रही। घरों में विशेष तौर पर भरवा भिंडी, भरवा बैंगन, प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन "उंधियू' और "लापसी' बनाई गई।
Created On :  
