Jabalpur News: ठेकुआ की खुशबू से महकेगा घर, छठी मैया के गीतों की सुनाई देगी गूंज

ठेकुआ की खुशबू से महकेगा घर, छठी मैया के गीतों की सुनाई देगी गूंज
प्रिपरेशन : 4 दिन के इस पर्व की शुरुआत 13 नवम्बर का नहाय खाय से हाेगी, घरों में जारी हैं तैयारियां

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। हे छठी मैया, सुन ली अरजिया..उग हे सूरज देव, भइल अरघ के बेर...जैसे गीताें की धूम अब साेशल मीडिया पर नजर आने लगी है। घराें में भी 4 दिन के इस महापर्व यानी छठ पूजा की तैयारियां भी हाेने लगी हैं। किसी ने घर को सजाने का काम शुरू किया है, ताे किसी ने इस पर्व के लिए स्पेशल छठ पूजा वाली साड़ी भी मंगवाई है। महिलाओं ने बताया कि 13 नवम्बर से नहाय-खाय से पर्व शुरू होगा। इस दिन विशेष रूप से लौकी की सब्जी, चना दाल और चावल पकाए जाते हैं और उसे प्रसाद के रूप में देते हैं। जाे व्रती होता है वाे सभी नियमाें का पालन करते हुए निर्जला व्रत रखता है। परिवार की खुशहाली और बच्चाें की लम्बी उम्र के लिए रखते हैं ये व्रत।

ऐसी हैं परंपराएं

नहाय-खाय- घर और खुद की स्वच्छता, सात्विक (भोजन लाैकी-चना और चावल)

खरना- गुड़-चावल की खीर और राेटी बनाकर भाेग लगाते हैं, शाम काे खाने के बाद निर्जला व्रत शुरू हाे जाता है।

संध्या अर्घ्य- डूबते सूर्य को अर्घ्य देना।

उषा उर्घ्य- उगते सूर्य काे अर्घ्य देना और व्रत खोलना।

ठेकुआ और लड्डू

इस व्रत में सब कुछ स्वच्छ और नया हाेता है। मिट्टी का चूल्हा बनाकर खाना पकाया जाता है। गेहूं स्वयं धाेते हैं और पीसने के बाद उससे पकवान बनाए जाते हैं। ठेकुआ और चावल के लड्डू बनते हैं।

छठ के लिए मंगवाई स्पेशल साड़ी

अधारताल निवासी डॉ. अन्नू सिंह ने बताया कि उन्हाेंने छठ पूजा के लिए स्पेशल साड़ी मंगवाई है, जिसमें छठपूजा करती महिलाओं काे दिखाया गया है। हर साल वे हाथाें से पेंटिंग करके साड़ी, कुर्ता रेडी करती थीं, लेकिन समय न मिलने की वजह से रेडी नहीं कर सकीं। वहीं उन्होंने कई तरह की भोजपुरी फिल्म और गाने भी किए हैं। हाल ही में छठ के लिए भी गाने की शूटिंग कम्प्लीट हुई है। इस पूजन में शीला सिंह, किरण द्विवेदी, संगीता पांडे, आरती शुक्ला, संचिता, निशा और प्रतिभा सिंह भी शामिल होती हैं।

18 साल से कर रही हूं व्रत

दत्त अपार्टमेंट निवासी अराधना ओझा बताती हैं कि 18 साल से इस व्रत काे रखती आ रही हैं। हर साल इस दिन का इंतजार रहता है। 4 दिन तक चलने वाला यह पर्व हमारे लिए बेहद खास हाेता है। अपार्टमेंट में इसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। यहां सभी एक ही कलर के परिधान पहनकर संध्या अर्घ्य के दिन गाैरीघाट जाते हैं।

पूरा परिवार हाेता है एकत्रित

तिलहरी निवासी रजनी का कहना है कि छठ पूजा की प्रिपरेशन स्टार्ट हाे चुकी है। घर की साफ-सफाई के साथ बनने वाले पकवानाें के लिए जरूरी सामान भी आ चुके हैं। हम सभी मिलकर पूरी आस्था और विश्वास के साथ इस व्रत को करते हैं। अच्छी बात यह है कि इस पर्व में पूरा परिवार एकत्रित हाेता है।

निर्जला व्रत रखते हैं

कई सालाें से व्रत करती आ रहीं संगीता शुक्ला कहती हैं कि छठ पूजा काफी कठिन हाेता है। इस महापर्व की धूम चाराें ओर दिखाई देती है। संध्या अर्घ्य के दिन सूप डलियचा में ठेकुआ, केला, गन्ना, नारियल और माैसमी फल सजाए जाते हैं, जिसकी प्रिपरेशन हम करते हैं। 4 दिन बिना लहसुन, प्याज़ के भोजन प्रसादी बनते हैं।

गुड़ की खीर और रोटी भी

व्रत रखने वाली शाेभा तिवारी बताती हैं कि सूप काे सजाने के लिए कच्ची हल्दी, अदरक व मूली काे पाैधा सहित रखा जाता है। वहीं सभी तरह के सीजन फल भी हाेते हैं। इसमें गुड़-चावल की खीर और रोटी बनती है। बच्चे, युवा भी इस महापर्व का हिस्सा बनते हैं। फैमिली के साथ-साथ फ्रेंड्स भी शामिल हाेते हैं।

Created On :  

Next Story