Jabalpur news: वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन फिर 4 घंटे लेट

वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन फिर 4 घंटे लेट

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले ट्रेन यात्रियो को हर से सप्ताह लेटलतीफी के कारण परेशान कर रही है। जबलपुर से हर मंगलवार चलने वाली 11449 नंबर की साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को हर बार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इस मंगलवार को भी रेलवे की व्यवस्था ने यात्रियों को हलाकान कर दिया। सुबह 6 बजे रवाना होने वाली ट्रेन को पहले तीन घंटे री-शेड्यूल करने की सूचना दी गई, लेकिन तीन घंटे बाद भी ट्रेन नहीं चली। आखिरकार सुबह 10 बजे के 4 घंटे बाद ट्रेन जबलपुर स्टेशन से रवाना हुई। यात्रियों को स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने वाले यात्रियों के लिए यह किसी सजा से कम नहीं था।

रेलवे की सूचना व्यवस्था भी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन री-शेड्यूल होने का मैसेज रात 3 से साढ़े 3 बजे के बीच भेजा जाता है। इतनी रात को कौन मोबाइल पर नजर रखेगा? अधिकांश यात्री मैसेज देख ही नहीं पाते और सुबह 6 बजे ट्रेन पकड़ने की तैयारी में घर से निकल पड़ते हैं। ऑटो का किराया खर्च कर स्टेशन पहुंचने के बाद पता चलता है कि ट्रेन कई घंटे देरी से आएगी। सवाल यह है कि जब रेलवे को ट्रेन की देरी की जानकारी होती है तो यात्रियों को समय रहते सूचना क्यों नहीं दी जाती? यात्री परेशान होते हैं इससे तो बेहतर है कि इस ट्रेन की टाइमिंग ही बदल दी जाए, जिससे यात्रियों को भी राहत मिल सके।

Created On :  

Tags

Next Story