जबलपुर न्यूज: जुआ खेलने के विवाद पर डबल मर्डर, फैली सनसनी.
डिजिटल डेस्क जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र स्थित कांचघर हनुमान टोरिया की नई बस्ती इलाके में दीपावली की रात जुआ खेलने के विवाद पर डबल मर्डर होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गईं । हुआ ये कि पुरानी रंजिश व जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह दीपावली की रात दोहरे हत्याकांड में तब्दील हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कार्तिक चौधरी (21), निवासी नई बस्ती और करन पासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक दीपावली की रात करीब एक बजे जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान वहां जुआ खेल रहे प्रिंस और हर्षित से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने पहले कार्तिक और करन के साथ जमकर मारपीट की और फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करन गंभीर रूप से घायल हो गया।
Created On :  
