जबलपुर न्यूज: फल के टपरे और मकान में लगी आग

फल के टपरे और मकान में लगी आग
दो अलग अलग स्थानों पर हुए अग्नि हादसे, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पाया आग पर काबू

डिजिटल डेस्क जबलपुर। शहर के दो अलग-अलग इलाकों में रविवार को आग लगने की घटनाएं सामने आईं। गनीमत ये रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि मेडिकल बजरंग नगर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे बरगी हिल्स निवासी दिलीप कुमार की टपरेनुमा फल की दुकान में अचानक आग लग गई। टपरे से धुंआ उठते देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान में रखे फल और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

मकान में आग लगने से जली गृहस्थी -

दमोहनाका स्थित खिन्नी मोहल्ला मे रविवार सुबह सुखलाल चौधरी के मकान में आग लग गई। आग से घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज और गृहस्थी का अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। अग्नि हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।


Created On :  

Tags

Next Story