जबलपुर न्यूज: उधना-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,

डिजिटल डेस्क जबलपुर। दीपावली पर्व और त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने उधना और बरौनी जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को बिहार और गुजरात के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09039 उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर मंगलवार को उधना से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 11 नवंबर को रात 2:20 बजे इटारसी, सुबह 6:10 बजे जबलपुर, 7:45 बजे कटनी और 9:25 बजे सतना पहुंचेगी। इसके बाद मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और पाटलिपुत्र होते हुए 12 नवंबर को सुबह 4 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 09040 बरौनी-उधना स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर गुरुवार को सुबह 8:30 बजे बरौनी से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शुक्रवार को सुबह 5:10 बजे सतना, 6:45 बजे कटनी और 8:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यहां से इटारसी, खंडवा और भुसावल होते हुए 14 नवंबर को रात 1:30 बजे उधना पहुंचेगी।
Created On :  
