Jabalpur news: दीपावली एवं छठ पर्व पर स्टेशन में सतर्कता, यात्रियों की चेकिंग

दीपावली एवं छठ पर्व पर स्टेशन में सतर्कता, यात्रियों की चेकिंग

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे स्टेशन पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जीआरपी एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान स्टेशन के समस्त प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया होल्डिंग एरिया एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं लावारिस वस्तुओं की जांच कर यात्रियों को सतर्क रहने, अपने सामान की सुरक्षा करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने जागरूक किया गया।

जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए सतत निगरानी एवं संयुक्त चेकिंग जारी रखी जाएगी।

Created On :  

Tags

Next Story