Jabalpur News: खाद्य विभाग ने क्षेत्रों की मिठाई और खोवा की दुकानों की जांच कर सेम्पल लिए

खाद्य विभाग ने क्षेत्रों की मिठाई और खोवा की दुकानों की जांच कर सेम्पल लिए
भेड़ाघाट, शहपुरा और कटंगी की दुकानों का निरीक्षण

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। दीवाली त्यौहार के मददेनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान के चलते शुक्रवार को तीन क्षेत्रों की मिठाई और खोवा की दुकानों की जांच कर सेम्पल लिए गए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भेड़ाघाट व शहपुरा स्थित बीकानेर स्वीट्स से छेना, कलाकंद, मोतीचूर के लडडू और सोनपापड़ी के सेम्पल लिए। इसी प्रकार कटंगी स्थित बाबा स्वीट्स से रसगुल्ला व बीकानेर स्वीट्स से नमकीन, कलाकंद के नमूने लिए गए। इन सभी सेम्पलों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे है।

Created On :  

Next Story