Jabalpur News: खाली डीजल टेंकर में लगी आग, जलकर खाक

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पनागर में बरोदा के पास बुधवार शाम एक खाली डीजल टेंकर में भीषण आग लग गई। इस अग्नि हादसे में डीजल टेंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि शाम 5.45 बजे पनागर बेलखेडा रोड पर बरोदा के पास डीजल टेंकर क्रमांक- जेएच-24- के- 1532 में अचानक आग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मचारी फायर वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग ने टेंकर को पूरी तरह चपेट में ले लिया था।
जिससे टेंकर का केबिन और पिछला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना से पूरे दलाके में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। गनीमत ये रही कि टेंकर खाली होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
माैके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को बताया कि चलते डीजल टेंकर में केबिन की तरफ से अचानक धुंआ उठने लगा और उसके बाद देखते ही देखते आग भड़क गई। टेंकर में मौजूद चालक तत्काल केबिन से नीचे बाहर उतर आया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
Created On :  
