Jabalpur News: यात्री के बैग से मिला 1 लाख से ज्यादा का गांजा

यात्री के बैग से मिला 1 लाख से ज्यादा का गांजा
जीआरपी ने आरोपी को प्लेटफार्म से किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर जब जीआरपी की टीम चैकिंग कर रही थी इस दौरान एक युवक संदिग्ध नजर आया। युवक के बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें 1 लाख रूपए से ज्यादा कीमत का गांजा जब्त हुआ। जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने प्रेसवार्ता में बताया कि पर्व के कारण स्टेशन पर टीम सक्रिया है और निगरानी रखे हुए हैं। इस दौरान प्लेटफार्म पर युवक को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग से अवैध मादक पदार्थ गांजा के चार पैकेट बरामद किए गए।

गांजे का वजन कराने पर 4.145 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अचिन कुमार दुबे उर्फ कल्लू, निवासी ग्रीन सिटी, ड्रीमलैंड फेस-1 थाना मदनमहल बताया। युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई में एएसआई गोपाल सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, आनंद यादव, कृष्णकांत तिवारी, गोपाल, रविकांत, परशुराम एवं अरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।

Created On :  

Next Story