जबलपुर न्यूज: मानव, पशु और पर्यावरण पर नजरिया हो वन हेल्थ का

डिजिटल डेस्क जबलपुर |नानाजी देशमुख का ग्रामोदय से राष्ट्रोदय का विजन आज भी प्रासंगिक है, उन्होंने स्वावलंबी और सशक्त गांवों की परिकल्पना की थी। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पशुपालन क्षेत्र ग्रामीण भारत की तकदीर बदलने में अपनी केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। अब जरूरत है वन हेल्थ दृष्टिकोण की। मानव, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य आपस में गहराई से जुड़ा हुआ है, पशुओं की बेहतर देखभाल से ही एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज की नींव रखी जा सकती है।
उपरोक्त विचार नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के 18 वे स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि डॉ सुदामा पी खाड़े सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश शासन ने व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो मनदीप शर्मा ने की विशिष्ट अतिथि के रुप में संस्थापक कुलगुरू डॉ गोविंद प्रसाद मिश्रा साथ ही कुलसचिव डॉ राखी वैश तथा अधिष्ठाता डॉ एसएस तोमर मंचासीन रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलगुरू ने कहा कि आज का दिन बहुत आनंद एवं उत्साह मनाने का है तथा अंतर मंथन करने का है कि हम और कैसे आगे राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत -2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अपने दायित्वों का निर्वाह करें। विशिष्ट अतिथि संस्थापक कुलगुरू डॉ मिश्रा ने गत 17 वर्ष में किए गए कार्यों की सराहना की । विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉ राखी वैश्य ने विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियां की जानकारी साझा की उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षिक एअनुसंधान तथा विस्तार व अन्य कार्यों की विकास यात्रा को संक्षिप्त में बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय हर एक किसान तक पहुंचाने तथा उसके विकास में सहायता करने हेतु कार्यरत है।
छात्र-छात्राओं को मैरिट स्कॉलरशिप के चैक बांटे-
कार्यक्रम में वेटरनरी कॉलेज जबलपुर, महू, रीवा एवं मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को योग्यता अनुसार मेरिट स्कॉलरशिप के चेक एवं प्रमाण पत्र दिए गए। जिनमें राहुल, अंशिका भदौरिया, समृद्धि गुप्ता, अतिका मनोन एवं प्रियांशी अग्रवाल ,सोमेश्वर दास, देविका अनंत ,दीप्तिशिखा सिंह , तृप्ति सिंह, श्रुति एस नायर ,आयुषी दुबे ,अंकुर पांडे,अमूल्या सोनी, बुलबुल बेरेठा,महर्षि त्रिपाठी बम्मिडी स्पृहा ,सोमेश डी हराले ,उन्मादी गिरि प्रकाश रेड्डी ,अलसीफा खान शामिल थे।
शिक्षकों का सम्मान भी हुआ-
इस मौके पर आरवीसी मेरठ में प्री कमिश्नड प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों का सम्मान भी किया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट अंकुश किरण निरंजन, लेफ्टिनेंट अपूर्व मिश्रा तथा लेफ्टिनेंट दीपिका शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
Created On :  
