जबलपुर न्यूज: स्कूली बच्चों को चाय नाश्ते के लिए जारी हुए 34 लाख रुपये

डिजिटल डेस्क जबलपुर
प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालयों में हर माह 5 शैक्षिक संवाद कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इन संवादों के जरिये बच्चों में शिक्षा और संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। बच्चों को इसमें नास्ता पानी के लिए करीब 34 लाख रुपयों का फंड जारी किया गया है। फंड का सही उपयोग हो रहा है या नहीं इस पर भी नजर रही जाएगी।
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर प्रत्येक शैक्षिक संवाद के आयोजन के पूर्व जिला स्तर पर डाइट द्वारा सहजकर्ताओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर कक्षा 1 से 2 कक्षा 3 से 5 एवं कक्षा 6 से 8 के 5 शैक्षिक संवादो का आयोजन प्रतिमाह किया जाना है। जिला स्तर एवं जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों पर एक निर्धारित राशि का व्यय सुनिश्चित किया गया है। डाइट स्तर पर आयोजित होने वाला जिला स्तरीय उन्मुखीकरण 1 से 5 और 6 से 8 के लिए पृथक आयोजन सम्बन्धी व्यय रहेगा। प्रतिभागियों हेतु चाय, अल्पाहार की व्यवस्था के लिए 5 हजार रुपये तय किये गए।
स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी तक के लिए दरें निर्धारित की गई हैं।
Created On :  
