जबलपुर न्यूज: गुम मोबाईल तलाश कर खुशी लौटाने का जबलपुर पुलिस का प्रयास

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा सायबर सेल द्वारा तलाशे गये गुम हुए 86 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये हैं, मोबाईल धारको को किये गए वापस

डिजिटल डेस्क जबलपुर| पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाईल तलाशे जा रहे हैं।

आज दिनॉक 5-11-26 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री निकिता सिंह की उपस्थिति में जबलपुर पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 86 मोबाईल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर संबंधित धारकों के सुपुर्द किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाने में करें तथा www.ceir.gov.in पोर्टल पर पंजीकृत कराएं।

ऽ यदि आप सायबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं या कोई संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि नोटिस करें, तो तुरंत राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें या सायबर सेल जबलपुर के हेल्प लाईन नम्बर 7701050010 पर संपर्क करे।

जबलपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि सतर्क रहें, अज्ञात कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और सायबर अपराधों से बचने के उपायों का पालन करें।

जबलपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि -

ऽ अंजान व्यक्ति या ग्रुप (जैसे Telegram,WhatsApp) से निवेश टिप्स न लें।

ऽ व्हाट्स पर आयी किसी भी प्रकार की .apk फाईल को डाउनलोड/इंस्टाल न करें।

ऽ अपनी बैंक खातो संबंधी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी प्रकार के लालच में आकर किसी से भी साक्षा न करे। सायबर ठगो द्वारा गेमिंग का पैसा आने पर कमीशन देने, व्यापार बढाने एवं नौकरी देने जैसे लालच देकर खातो की जानकारी मांगी जाती है।

“सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें”

नोटः- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा वेबसाइटः

www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें


Created On :  

Tags

Next Story