Jabalpur news: औचक निरीक्षण करने जिला चिकित्सालय पहुंचे कलेक्टर

औचक निरीक्षण करने जिला चिकित्सालय पहुंचे कलेक्टर
आउटसोर्स कर्मचारियों के अर्थिक हितों की अनदेखी पर नोटिस जारी करने के निर्देश

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया अस्पताल) पहुँचकर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आउटसोर्स कर्मचारियों को दो माह से वेतन भुगतान नहीं होने तथा भुगतान में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीँ मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

Created On :  

Tags

Next Story