Jabalpur News: त्योहारी सीजन पर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है पैनी नजर

त्योहारी सीजन पर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है पैनी नजर
आरपीएफ द्वारा सर्कुलेटिंग एरिया और संवेदनशील स्थानों की जा रही है हवाई निगरानी, दीपावली के एक दिन बाद तक जारी रहेगा अभियान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। त्योहारी सीजन एवं दीपावली पर्व के दौरान मुख्य रेलवे स्टेशन जबलपुर में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही और रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सुरक्षा निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

ड्रोन कैमरे से की जा रही है प्रभावी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा शुक्रवार को ड्रोन कैमरे के माध्यम से रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, यार्ड एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों की हवाई निगरानी की गई। इस आधुनिक तकनीक के उपयोग से रेलवे परिसर के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रभावी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सुरक्षा संबंधी परिस्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

दीपावली के बाद तक जारी रहेगी विशेष व्यवस्था

रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की संरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि दीपावली पर्व के एक दिन बाद तक रेलवे स्टेशन पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान स्टेशन पर सुरक्षित वातावरण तैयार करना, असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा यात्रियों को एक सुरक्षित रेल यात्रा कराना है।

Created On :  

Next Story