Jabalpur news: दीपावली पर भी लगे रहे कचरे के ढेर, चौपट नजर आई सफाई व्यवस्था

दीपावली पर भी लगे रहे कचरे के ढेर, चौपट नजर आई सफाई व्यवस्था
शहर के कई इलाकों में नहीं उठा कचरा

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

दीपावली के पावन पर्व पर जहां घर-घर में सफाई और सजावट की जाती है, वहीं शहर के कई वार्डों में नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट नजर आई। गली-मोहल्लों और सड़कों के किनारे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे, जिससे लोगों में आक्रोश है। सड़क किनारे बड़ी मात्रा में पॉलिथीन, घरेलू कचरा और दीपावली की साफ-सफाई से निकला कचरा बिखरा पड़ा है। कई जगह तो कचरा कंटेनर के बाहर सड़क तक फैला हुआ है, जिससे आवागमन में भी बाधा हो रही है और दुर्गंध फैल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के मौके पर कचरा उठाने वाले वाहन नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं। कई दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण गलियों में बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। रहवासियों ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि गली-मोहल्लों में कचरे के ढेर लगे होने से जहां लोगों को असुविधा हो रही है, वहीं संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द कचरे का उठाव कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Created On :  

Tags

Next Story