जबलपुर न्यूज: स्टेशन पर अलर्ट मोड में रहा अमला,

डिजिटल डेस्क जबलपुर। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे अमला अलर्ट मोड पर रहा। रविवार को एक बार फिर ड्रोन कैमरे के जरिए जबलपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के महत्वपूर्ण रेल परिसरों की निगरानी की गई। इस दौरान सभी प्लेटफार्मों सहित स्टेशन के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर आरपीएफ द्वारा नजर रखी गई।
शाम 4:50 बजे से 5:20 बजे तक करीब आधे घंटे चले इस निगरानी अभियान में प्लेटफार्म क्रमांक 1 से 6 तक का हवाई निरीक्षण किया गया। इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया, वीआईपी साइडिंग, पुरानी शंटिंग लाइन, रेलवे यार्ड और महाप्रबंधक कार्यालय परिसर को भी ड्रोन कैमरे के दायरे में रखा गया।
ड्रोन के माध्यम से पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी गई। निगरानी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामान्य हलचल सामने नहीं आई। रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
Created On :  
