जबलपुर न्यूज: अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग,

फैली दहशत

डिजिटल डेस्क जबलपुर। गोरखपुर स्थित नर्मदा एवेन्यू अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही अपार्टमेंट में दहशत फैल गई।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के अनुसार ये फ्लैट आयशा नायडू का है, जिसमें फर्नीचर बनाने का काम चल रहा था। घटना के समय फ्लैट खाली था। आग से फर्नीचर बनाने का कुछ सामान जल गया।

गनीमत ये रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझने के बाद रहवासियों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


Created On :  

Tags

Next Story