जबलपुर न्यूज: अज्ञात वाहन को डम्पर बताकर लिया मुआवजा, हाईकोर्ट ने 18.70 लाख का अवार्ड किया निरस्त

डिगितल डेस्क जबलपुर
मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकल पीठ ने अज्ञात वाहन को डम्पर बताकर मुआवजा लेने के मामले में मोटर दुर्घटना दावा
अधिकरण द्वारा पारित 18.70 लाख रुपए का अवार्ड निरस्त कर दिया है। एकल पीठ ने अपने निर्णय में कहा कि बीमा कंपनी के एमडी मामले की
जांच करें, और यदि अधिकारियों और अधिवक्ता की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
एकल पीठ ने अपने निर्णय में कहा है कि दुर्घटना के शुरूआती दस्तावेजों और चश्मदीद के बयान में वाहन का नंबर दर्ज नहीं था। इसके बावजूद
बाद में एक विशेष डम्पर को दुर्घटना में शामिल बता दिया गया। मामले की परिस्स्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि शायद सिस्टम में नीचे
से ऊपर तक भांग घुली है।
प्रकरण के अनुसार भोपाल के लाम्बा खेड़ा बैरियर के पास 31 मई 2021 को वाहन की टक्कर से संतोष नामक युवक की मौत हो गई थी। मृतक के
परिजनों ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के समक्ष मुआवजे का दावा पेश किया। अधिकरण ने 20 जुलाई 2023 को प्रकरण में 18.70 लाख रुपए
का मुआवजा देने का आदेश पारित किया। बीमा कंपनी ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।
मामले में मुख्य गवाह ओम प्रकाश उर्फ सुधीर के दुर्घटना के 7 दिन बाद बयान दर्ज किए। जिसमें उसने कहा कि डम्पर पर अत्यधिक कीचड़ जमा
होने के कारण वह उसका नंबर नहीं देख पाया। इसके बाद एक अन्य डम्पर को दुर्घटना में शामिल वाहन के रूप में पेश कर दिया गया। सुनवाई के
बाद एकल पीठ ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा पारित 18.70 लाख रुपए का अवार्ड निरस्त कर दिया।
Created On :  
