Jabalpur news: स्वच्छता सम्मान लेकर दिल्ली से लौटे महापौर, डुमना विमानतल पर हुआ भव्य स्वागत

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रचने वाले जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू गुरुवार को स्वच्छता सम्मान लेकर दिल्ली से वापस जबलपुर लौटे।
दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, तत्कालीन निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार और निगमायुक्त अग्रिम कुमार को द्वितीय स्थान का राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान प्रदान किया था।
सम्मान प्राप्त कर जबलपुर लौटने पर डुमना विमानतल पर महापौर का भव्य स्वागत किया गया। नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सफाई मित्रों और नागरिकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह सम्मान पूरे जबलपुर का सम्मान है। शहर के नागरिकों, सफाई मित्रों और निगम की पूरी टीम की मेहनत से जबलपुर 22वें स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब लक्ष्य जबलपुर को देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाना है।
Created On :  
