जबलपुर न्यूज: सरकारी छुट्टी में दोबारा स्कूल खुला तो हमेशा को बंद हो जाएगा

सरकारी छुट्टी में दोबारा स्कूल खुला तो हमेशा को बंद हो जाएगा
डीईओ की दो टूक चेतावनी, गणेश चतुर्थी के दिन खुले थे 4 स्कूल

डिजिटल डेस्क जबलपुर सोमवार 14 सितम्बर गणेश चतुर्थी के दिन घोषित सरकारी छुट्टी के बावजूद स्कूल खोले रखने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने गंभीर कदम उठाने की चेतावनी दी है। जारी िकए गए पत्र में कहा गया है िक ऐसे सभी स्कूल प्रबंधन इस बात का ध्यान रखें कि यदि दोबारा ऐसा किया गया तो स्कूल की मान्यता ही समाप्त कर दी जाएगी। इससे ये स्कूल खुल ही नहीं पाएंगें।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मुजम्मिल अली ने बताया आरोप लगाया था िक फरान हाई स्कूल गोहलपुर, ईडब्ल्यूएस कन्या स्कूल गोहलपुर तथा हुसैनिया स्कूल बहोराबाग सहित कुछ अन्य विद्यालयों में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यार्थियों को अवकाश प्रदान नहीं किया गया था। उन्होने स्कूल प्रबंधन से शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश का विधिवत पालन सुनिश्चित किए जाने की मांग करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत सोंपी थी। शिकायत पर डीईओ गौतम बर्वे ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर शासन के निर्देशों और निर्धारित अवकाश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। दोबारा शासन के नियम न मानने पर मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।


Created On :   19 Sept 2026 3:28 PM IST

Tags

Next Story