- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सीएम ने अमर शहीद राजा शंकर शाह,...
Jabalpur news: सीएम ने अमर शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह को अर्पित की श्रद्धांजलि

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर
1857 की क्रांति के महान अमर शहीद, गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकर शाह एवं उनके वीर पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर में मालगोदाम चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। वे अंग्रेजों के सामने झुके नहीं और तोप के सामने खड़े हो गए। आज भारत में अंग्रेज नहीं रह गए। है। हमने उनकी गौरव गाथा को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया है। मुख्यमंत्री ने इसके बाद सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कल्चरल एंड इनफार्मेशन सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं से भेंट की और उनका हौसला बढ़ाया। सीएम दोपहर 1 बजे विमान से दिल्ली रवाना हुए
Created On :   18 Sept 2026 1:40 PM IST
Next Story












