जबलपुर न्यूज: अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस - फंगल इंफेक्क्शन रोकने 5 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने किया शोध

अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस - फंगल इंफेक्क्शन रोकने 5 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने किया शोध
फंगल संक्रमण एवं पर्यावरणीय सूक्ष्मजीवों का हुआ अध्ययन

डिजिटल डेस्क जबलपुर 5 कॉलेजों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने फंगल संक्रमण और पर्यावरणीय सूक्ष्मजीवों का अध्ययन िकया। अब ये बच्चे समाज को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने के उपाए बताएंगें और जागरुकता फैलाएंगें। शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न फंगल संक्रमणों के कारण बनने वाली प्रजातियों की पहचान करने का प्रयास किया। साथ ही यह भी अध्ययन किया गया कि हमारे आसपास के पर्यावरण में कौन-कौन सी फंगल प्रजातियां मौजूद हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस 17 सितंबर के अवसर पर सोसायटी फॉर रिसर्च, डायग्नोस्टिक एंड ट्रीटमेंट ऑफ ह्यूमन फंगल डिजीज सेंटर फॉर मेडिकल माइकोलॉजी द्वारा सूक्ष्मजीवों एवं फंगल संक्रमणों पर विशेष शोध अभियान आयोजित किया गया। केंद्र के निदेशक जितेंद्र नवांगे ने बताया कि इस अभियान में शहर के प्रमुख महाविद्यालयों के माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी एवं लाइफ साइंस विभागों के शोध निर्देशक एवं लगभग 200 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। शोध अभियान के अंतर्गत मानव एवं पशुओं में संक्रामक फंगस से होने वाली बीमारियों का अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न फंगल संक्रमणों के कारण बनने वाली प्रजातियों की पहचान करने का प्रयास किया। शहर के अलग-अलग स्थानों से पर्यावरणीय नमूने एकत्र किए गए तथा उनकी वैज्ञानिक जाँच की गई। इस शोध कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों को फंगल संक्रमणों, सूक्ष्मजीवों की पहचान एवं प्रयोगशाला आधारित अनुसंधान की जानकारी प्राप्त हुई। शोध अभियान में गवर्नमेंट साइंस कॉलेज, महाकौशल कॉलेज, होम साइंस कॉलेज, सेंट अलॉयसियस कॉलेज एवं माता गुजरी महिला महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी एवं लाइफ साइंस विभागों के शोध निर्देशक एवं लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस में


Created On :   16 Sept 2026 8:50 PM IST

Tags

Next Story