- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सजाया बप्पा का मुकुट, पहनाए कुंडल,...
जबलपुर न्यूज: सजाया बप्पा का मुकुट, पहनाए कुंडल, बाजूबंद और माला...
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
पहले दिन मिट्टी को गणपति जी का आकार दिया, वहीं दूसरे दिन प्रतिमा में फिनिशिंग की। गेरू और चॉक पाउडर से पेंट किया, साथ ही आभूषण भी बनाए। कुछ ऐसा ही नजारा सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में "दैनिक भास्कर ईको-फ्रेंडली गणपति मेकिंग वर्कशॉप' में देखने मिल रहा है। जहां किसी ने प्रतिमा के मुकुट और आभूषणों को आकर्षक बनाया, तो किसी ने बारीक डिजाइन से इसकी खूबसूरती बढ़ाई।
अपनी क्रिएटिविटी से सजाया बप्पा को
* वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने मिट्टी से ही गणपति के लिए मुकुट, हार, बाजूबंद और अन्य आभूषण तैयार किए। बच्चों से लेकर युवाओं और बड़ों तक ने अपनी-अपनी कल्पना के अनुसार प्रतिमा को सजाया। किसी ने पारंपरिक रूप दिया तो किसी ने सादगी भरे अंदाज में बप्पा को तैयार किया। कार्यशाला में विभिन्न आकार में प्रतिमाओं को तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षक जसबीर कौर रूपराह ने बताया कि हर प्रतिभागी बहुत उत्साह के साथ प्रतिमा निर्माण कर रहा है। सभी ने मुकुट, हार, माला और अन्य आभूषण बनाने में क्रिएटिविटी दिखाई है।पी-2
कुछ ऐसा रहा नजारा
- गणपति प्रतिमाओं की फिनिशिंग।
- गेरू और चॉक पाउडर से रंग-रोगन।
- मिट्टी से आभूषण तैयार किए।
- मुकुट और अन्य सजावटी डिजाइन बनाए।
- बच्चों ने अपनी कल्पना के अनुसार किया डेकोरेशन।
- प्राकृतिक सामग्री से प्रतिमा सजाने का संदेश
Created On :   10 Sept 2026 8:53 PM IST












